प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों और विभिन्न मंत्रालयों के राज्य मंत्रियों के साथ अहम बैठक की. पीएम कार्यालय में हुई ये बैठक तीन घंटे से ज्यादा चली. मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों के कामकाज, सुधार और नई पहलों का ब्योरा प्रधानमंत्री के सामने रखा. पीएम मोदी ने योजनाओं और परियोजनाओं की टाइम-बाउंड डिलीवरी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही विकसित भारत 2047 के विजन पर भी जानकारी ली. देखें वीडियो.