फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजी 1073 में कॉकपिट के भीतर हुए हमले के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई. इस बहादुरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खुद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मछार ने जो साहस और संकल्प दिखाया, वह अद्भुत है. उन्होंने एक बहुत बड़े हादसे को टाल दिया. भारत को अपने इस जांबाज पायलट पर गर्व है.