नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की. इस दौरान रूस के विदेश मंत्री, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, दक्षिण अफ्रीका के रोनाल्ड लमोला और ब्राजील के विदेश मंत्री समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी से चर्चा की. बैठक में वैश्विक शांति, मिडिल ईस्ट संकट, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में संवाद और कूटनीति की भूमिका पहले से ज्यादा अहम हो गई है.