प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की. यह यात्रा पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक और वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही है. इस यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा, जो उनके जनप्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने का अवसर भी है. बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मन में सेवा का भाव होता है, तब आयुष्मान योजना जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं जन्म लेती हैं और करोड़ों जरूरतमंदों को मुफ्त राशन मिलता है.