प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के तेजी से हो रहे विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन पर जोर दिया है. उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या में भारी उछाल आया है, जहां पहले बेहद कम ईवी बिकती थीं, वहीं अब इनकी बिक्री लाखों में पहुंच गई है. यह ईवी क्रांति पर्यावरण की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभा रही है.