प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक सेवा में अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर उन्होंने एक नया और बेहद प्रभावशाली नारा दिया है. आमतौर पर पीएम मोदी अपने नारे हिंदी में देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अंग्रेजी में 'वे विल डू इट' (We Will Do It) का नारा दिया. इसका सीधा और सरल अर्थ है कि 'हम इसे कर दिखाएंगे' या 'हम यह कर देंगे'.