केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देश भर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है. इस खास दिन पर देश के कई वरिष्ठ राजनेताओं ने अमित शाह के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है.