विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने रावण दहन किया और देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया. पीएम ने कहा कि राष्ट्र हित में सभी को साथ आना होगा और राम राज्य के सुशासन के सिद्धांतों पर चलकर देश का विकास करना होगा.