प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर विवाद बढ़ रहा है. रेहान वाड्रा की मानें तो दिल्ली के बीकानेर भवन में ये प्रदर्शनी हो रही है, जहां के प्रशासन ने ऐन मौके पर उनकी 70 तस्वीरें प्रदर्शनी से हटवा दीं. ये तस्वीरें नौजवानों के प्रदर्शन से जुडी थीं. रेहान वाड्रा का ये भी आरोप है कि उन्हें सफाई देने का मौका भी नहीं दिया गया. तस्वीरें हटाने का प्रियंका गांधी ने भी कड़ा विरोध किया है.