दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है और सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करने की योजना बनाई है. इस विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और 6 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश तथा निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा कई प्रमुख रास्तों को भी डायवर्ट किया गया है. देखें हेडलाइंस.