NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर एनटीए (National Testing Agency) ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है. अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. एजेंसी जल्द ही एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी. पेपर लीक विवाद और जांच के बीच परीक्षा की नई तारीख सामने आने से लाखों छात्रों को राहत मिली है.