भारत के Gen-Z आंदोलन का कनेक्शन अब बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से जोड़ा जा रहा है. और इसी कनेक्शन ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के एक वीडियो संदेश पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भेजे गए संदेश में नेहा बोरा ने भारत के Gen-Z आंदोलन को बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से प्रेरित बताया. इसके बाद बीजेपी के प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा को राहुल गांधी की ‘पोस्टर गर्ल’ बताते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष का विरोध सिर्फ राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि वो बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहता है.