जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक संग्राम लगातार तेज होता जा रहा है. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आईं नेहा बोरा के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. नेहा बोरा ने भारत के युवा आंदोलनों की तुलना बांग्लादेश में हुए उस विरोध प्रदर्शन से कर दी, जिसके चलते शेख हसीना की सरकार गिर गई थी. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरणा मिली है. नेहा बोरा के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है.