नवरात्रि के मौके पर दुर्गाष्टमी और महानवमी की धूम है. गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन कर देवी मां की आराधना की. हवन और मंत्रोच्चार के बीच पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राजस्थान के कोटा से तीन शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये तीनों आरोपी मुंबई के अंधेरी में बाइक छोड़कर पुणे-जयपुर ट्रेन के जरिए कोटा भागे थे.