राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सिनेमा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि समाज और देश को जागरूक बनाने का एक शक्तिशाली माध्यम है. राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकहित में फिल्में बनाने पर जोर दिया. उन्होंने महिलाओं पर केंद्रित फिल्मों के निर्माण और उनके पुरस्कृत होने को एक अच्छा सामाजिक संकेत बताया.