दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में शामिल न होने पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें 9 जिलाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है, जिसे राज्य में संगठन की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.