केंद्र सरकार ने दीपावली के अवसर पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा. इस बढ़ोतरी के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है. इस फैसले से त्यौहारों के समय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा.