सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इसी महीने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है. इस फेरबदल से पहले संसद का एक विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान सरकार महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है. खबरों के अनुसार, विशेष संसद सत्र के समाप्त होने के तुरंत बाद ही मोदी मंत्रिपरिषद में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस संभावित फेरबदल में कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का पत्ता मंत्रिमंडल से कट सकता है.