मेरठ के चर्चित और जघन्य नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने अंतिम फैसला सुनाते हुए दोनों मुख्य दोषियों साहिल शुक्ला और मुस्कान को फांसी की सजा मुकर्रर की है. इस मामले में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की सोची-समझी साजिश के तहत बर्बरता से हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव के कई टुकड़े किए और उसे एक नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से पूरी तरह पैक कर दिया था ताकि बदबू बाहर न आ सके.