विशाखापट्टनम की एचपीसीएल तेल रिफाइनरी में सोमवार रात भीषण आग लग गई. ऊँची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है.