अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे के तहत नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस बैठक में सुरक्षा, व्यापार, नई तकनीक और रणनीतिक साझेदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. यह दौरा QUAD देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हो रहा है और इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विदेश मंत्री बनने के बाद यह मार्को रुबियो का पहला भारत दौरा है, जिसमें वह कोलकाता, जयपुर और आगरा जैसे प्रमुख शहरों का भी दौरा करेंगे.