पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई विवादित टिप्पणी ने देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है. कार्यक्रम में भाषण देते समय खड़गे केंद्र सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगा रहे थे. इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने खड़गे की बात का विरोध किया और कहा कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं. इस बात पर नाराजगी जताते हुए खड़गे ने अपना आपा खो दिया और प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया.