वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में एक शिष्य की दुखद मृत्यु के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं. इसके तहत आश्रम में दीक्षा देने का कार्यक्रम और दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह से रोक दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, यमुना विहार कुंज में होने वाले दर्शन को फिलहाल रोक दिया गया है और इसके साथ ही नए भक्तों को दीक्षा देने का कार्यक्रम भी अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है.