भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. बिहार के कुल छह युवा नेताओं को इस राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. मैथिली ठाकुर का भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होना बीजेपी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.