छत्तीसगढ़ के महादेव बेटिंग ऐप मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है. 6,000 करोड़ रुपये के फ्रॉड का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया है. इंटरपोल और ओमान पुलिस की मदद से प्रत्यर्पण पूरा हुआ. अब आरोपी को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश कर रिमांड पर पूछताछ की जाएगी, जिससे सट्टेबाजी सिंडिकेट के कई बड़े राज खुल सकते हैं.