कोलकाता के चोर बागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुए एक बेहद दुखद हादसे में 19 लोगों की जान चली गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस पूरी घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. बताया जा रहा है कि अचानक हुई बारिश से बचने के लिए हजारों की तादाद में लोग एक साथ पंडाल के अंदर घुसने लगे. इसी दौरान अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.