कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. बीजेपी समेत सपा और बसपा नेताओं ने भी भाषा के गिरते स्तर पर चिंता जताई है. उधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी है. बिहार में जेडीयू से अनंत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं खेल के मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिसमें अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी खेली.