वीडी सतीशन ने केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. UDF सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे. समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले वीडी सतीशन 6 बार विधायक रह चुके हैं.