कानपुर में दबंग युवकों द्वारा छात्र पर चौराहे पर जघन्य हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 39 सेकंड में छात्र को 22 थप्पड़ मारे गए और एक युवक ने फायरिंग भी की. पीड़ित अमन सोनकर, जो प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था, का कहना है कि विवाद की शुरुआत मामूली बहस से हुई थी, लेकिन बाद में आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर पीटा.