केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक खास बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ और पंजाब यूनिवर्सिटी चुनावों में एबीवीपी की जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने इसे राहुल गांधी के दावों का छात्रों द्वारा दिया गया करारा जवाब बताया है. नड्डा ने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहा है और विपक्ष के झूठे दावों को नकार चुका है.