जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में 21 प्रतिशत से ज्यादा के प्रीमियम के साथ धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. लिस्ट होते ही कंपनी का मार्केट कैप ₹12,50,000 करोड़ पहुंच गया, जिससे यह देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई. आईपीओ इश्यू प्राइस ₹1,119 के मुकाबले शेयर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ और दिन के अंत में ₹1,419 पर बंद हुआ. आकाश और अनंत अंबानी ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए निवेशकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन का आभार जताया.