भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि भविष्य के समुद्री युद्ध और लंबी दूरी के अभियानों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. इस युद्धपोत का नाम ओडिशा और आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है, जिसे शक्ति, साहस और भारतीय विरासत का प्रतीक माना जाता है. अत्याधुनिक तकनीक और कम रडार पहचान (स्टेल्थ) क्षमता से लैस यह फ्रिगेट भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमता को नई मजबूती देगा.