देश के कई राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार और बदले सियासी समीकरण के बीच आज दिल्ली में कांग्रेस की अगुवाई में तमाम विपक्षी दलों की बैठक होगी. INDIA गठबंधन की इस बैठक में 23 दलों के नेता एक छत के नीचे आएंगे और बीजेपी से लड़ाई के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे. हालांकि डीएमके ने इससे दूरी बना ली है जबकि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि अब वो इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है.