इंडिया गठबंधन की आज एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक हो रही है, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे. इस ऑनलाइन बैठक में वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी. विपक्षी दल मिलकर आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे.