अयोध्या दीपोत्सव में 35 हजार वॉलंटियर्स ने मिलकर सरयू घाटों पर 30 लाख दीए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की देखरेख में 56 घाटों को सेक्टरों में बांटा गया और ग्रिड बनाकर दीयों का प्रबंधन किया गया. इसमें 75 हजार लीटर तेल और 55 लाख बत्तियों का उपयोग हुआ.