पहाड़ से मैदान तक आफत बरसी है. उत्तराखंड के जोशीमठ में तमक नाले में फ्लैश फ्लड में वैली ब्रिज बह गई. तो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के झिरी नाले में उफान में एक कार बहने से नौ लोगों की मौत हो गई. मध्य प्रदेश के विदिशा में बेतवा नदी के उफान में कल छह लोगों को रेस्क्यू किया गया.. भोपाल में भारी बारिश की वजह से आज बारहवीं तक के स्कूल बंद हैं.. वाराणसी में भी गंगा नदी में उफान हैं तो राजस्थान के बूंदी में कल ऐसी बारिश हुई कि बाइक और स्कूटी बहने लगे..