असम के गुवाहाटी में हुई एक खौफनाक वारदात में एक होटल में फायरिंग कर दी गई. इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई है. सोमवार रात करीब 9 बजे बोरा सर्विस इलाके के होटल बिलास इन में गोलीबारी की ये वारदात हुई. गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले आरोपी घनकांत गोगोई को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.