फ्रांस में युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो गया है. पेरिस में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद अब तक 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यह गुस्सा कई अन्य देशों में भी फैल रहा है. इस बीच 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी आगामी उपचुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. अखिलेश यादव ने इसे पीडीए का प्रण पत्र और जनमन का मेनिफेस्टो बताया है.