हरियाणा के गोहाना में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई. शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक सभी युवक रोहतक जिले के विभिन्न गांवों से थे.