अरुणाचल प्रदेश-असम सीमा पर गोलीबारी में असम के 11 ग्रामीणों के घायल होने की खबर है. घायलों में तीन की हालत गंभीर है. घटना असम-अरुणाचल सीमा पर धेमाजी ज़िले के गोगमुख राजस्व सर्कल के अंतर्गत आने वाले मिंगमांग बदाती इलाके में हुई. पुलिस ने कहा कि वो घटना की जांच कर रही है. स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.