चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आगामी छत्तीसगढ़ दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब उनके इस्तीफे और महाभियोग को लेकर कई तरह की अफवाहें और सुगबुगाहट काफी तेज हैं. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ज्ञानेश कुमार 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले थे. इस प्रस्तावित दौरे के दौरान उनका दंतेवाड़ा में स्थित प्रसिद्ध दंतेश्वरी माता मंदिर के दर्शन करने और बस्तर के खूबसूरत चित्रकोट जलप्रपात का दीदार करने का कार्यक्रम भी शामिल था.