उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने एसडीएम स्तर के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धारा 198 जोड़ने और वोटर लिस्ट का दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने तय समय सीमा के भीतर जांच रिपोर्ट भी मांगी है.