विपक्ष के जोरदार प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की कोशिशों के बीच अब इलेक्शन कमीशन ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 4:00 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा औपचारिक बैठक के लिए कोई लिखित अनुरोध नहीं किया गया था. हालांकि, दिल्ली पुलिस के जरिए यह सूचना मिली थी कि राहुल गांधी के नेतृत्व में करीब 240 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलना चाहता है. विपक्षी सांसदों की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया था कि यह बैठक संसद भवन के एनेक्सी (एनएसी) बिल्डिंग में आयोजित की जाए.