उत्तर प्रदेश के कानपुर में शरद पूर्णिमा पर टेसू झांझी के कार्यक्रम में दर्दनाक हादसा हो गया. जश्न के दौरान नशे में धुत एक शख्स की हर्ष फायरिंग में बुजुर्ग किसान को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.