कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है. इस यात्रा का नाम 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' रखा गया है, जो 20 अक्टूबर को दशहरा के पावन अवसर पर उज्जैन से शुरू होगी. दिग्विजय सिंह का कहना है कि उम्र केवल एक संख्या है और वे खुद को बेहद ऊर्जावान महसूस करते हैं. इस पदयात्रा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में सच्चे सनातन धर्म की रक्षा करना और लोगों को इसके वास्तविक अर्थ से परिचित कराना है.