दिल्ली के कनॉट प्लेस और मंडी हाउस क्षेत्र में हुए तिरंगा यात्रा प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के उल्लंघन के तहत दो से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं. बाराखंभा रोड और सीपी थाने की पुलिस फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की गहन जांच कर रही है, ताकि हंगामा करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान की जा सके.