देशभर की प्रमुख खबरों में आज कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान राज्य को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने चेन्नई मेट्रो में सफर किया, जलकंठेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन किया तथा आईआईटी मद्रास के उन्नत केंद्र का भी दौरा किया.