दिल्ली उच्च न्यायालय आज नेहा बोरा द्वारा दायर याचिका पर एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई करने जा रहा है. नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस और स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एससीएम) कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. पुलिस ने 17 अक्टूबर को प्रिवेंटिव कस्टडी से रिहा करते समय नेहा बोरा को 10,000 रुपये के बॉन्ड के साथ मामले की जांच पूरी होने तक शांति बनाए रखने का निर्देश दिया था.