दिल्ली हाईकोर्ट में आज आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई होगी. नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें 17 अक्टूबर को प्रिवेंटिव कस्टडी से रिहाई के समय 10,000 रुपये के बॉन्ड और शांति बनाए रखने की अंडरटेकिंग मांगी गई थी. नेहा बोरा का कहना है कि पुलिस का यह कदम अनुचित है और उन्हें इसमें अदालत से तुरंत राहत मिलनी चाहिए.