दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए 'आज तक' और दिल्ली सरकार ने एक विशेष संयुक्त अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई नए और आधुनिक तकनीकी आविष्कार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में एमआरएस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (MRS Technologies Pvt Ltd) द्वारा तैयार किया गया एक बेहद अनोखा डिवाइस 'फिल्टर क्यूब' (Filter Cube) पेश किया गया है. यह डिवाइस बारिश के मौसम में भी पूरी समझदारी और स्मार्ट तरीके से काम करता है.